बीकानेर में शाकद्वीपीय समाज का खेल महाकुंभ संपन्न, 250 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम
Bikaner News Sports

बीकानेर में शाकद्वीपीय समाज का खेल महाकुंभ संपन्न, 250 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम

Oct 12, 2026

बीकानेर. बीकानेर में शाकद्वीपीय समाज की छठी कैरम प्रतियोगिता और स्व. जयशंकर शर्मा की स्मृति में आयोजित द्वितीय शतरंज प्रतियोगिता का समापन हुआ। मारवाड़ी ग्रुप एवं स्व. गंगादास सेवग स्मृति संस्थान की ओर से आयोजित इस खेल महाकुंभ में 250 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 2 से 11 अक्टूबर तक चले इस आयोजन में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठजनों ने उत्साह के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया।

 

 

कैरम में 180 और शतरंज में 70 खिलाड़ियों ने लिया भाग

आयोजन से जुड़े गणेश शर्मा ने बताया कि कैरम प्रतियोगिता में 180 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्गों में महिला और पुरुष वर्ग के लिए अलग-अलग आयोजित की गई। इसमें पांच वर्ष के बच्चों से लेकर 60 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

 

वहीं, शतरंज प्रतियोगिता में 70 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले स्विस पद्धति से करवाए गए। इसमें भी महिला और पुरुष वर्ग के अलग-अलग आयु वर्ग निर्धारित किए गए।

 

 

कैरम प्रतियोगिता के विजेता

कैरम प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के चैंपियंस ग्रुप में सत्यपाल शर्मा विजेता रहे। सीनियर वर्ग में मनमोहन शर्मा, अंडर-24 वर्ग में तनय सेवग और अंडर-16 वर्ग में प्रिंस शर्मा ने जीत हासिल की।

 

 

महिला वर्ग में अंडर-20 श्रेणी में सोनाक्षी शर्मा और महिला सीनियर वर्ग में रिंकु भोजक विजेता रहीं।

 

 

शतरंज में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी

शतरंज प्रतियोगिता के पुरुष सीनियर वर्ग में राजेंद्र शर्मा और जूनियर वर्ग में रुचित शर्मा विजेता रहे। महिला सीनियर वर्ग में जान्हवी शर्मा तथा जूनियर वर्ग में दिव्या शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया।

 

 

खेल समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम

पुरस्कार वितरण समारोह में राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष गणेशदास सेवग, पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता राजेंद्र शर्मा, बीकानेर शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज संघ के अध्यक्ष दयाशंकर शर्मा, समाजसेवी बसंत कुमार, पार्षद सुषमा शर्मा और मारवाड़ी ग्रुप की सदस्य ज्योति सेवग अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 

 

गणेशदास सेवग ने कहा कि खेल समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजन आपसी सद्भाव, भाईचारे और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के साथ समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

 

 

राजेंद्र शर्मा और बसंत कुमार ने भी समाज के युवाओं को खेल सहित शिक्षा, आध्यात्मिकता और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। दयाशंकर शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, सद्भाव और आपसी सामंजस्य मजबूत होता है।

 

 

पार्षद सुषमा शर्मा ने प्रतियोगिता में महिलाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि खेलों में महिलाओं का उत्साह महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे युवा पीढ़ी, विशेषकर लड़कियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। ज्योति भोजक ने सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

 

 

जिया शर्मा और डालिमा शर्मा ने किया मंच संचालन

कार्यक्रम का मंच संचालन जिया शर्मा एवं डालिमा शर्मा ने किया। समापन पर शिवतरन सेवग ने अतिथियों, खिलाड़ियों और उपस्थित समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया।

 

 

इस अवसर पर सत्येंद्र, मनोज, रविंद्र, एडवोकेट दिलीप, जुगल किशोर, पवन, रवि, अनिल, मोहित, विवेक, बुलाकीदास, गिरधर पंडित, उमेश, सौरभ, विकास, शारदा, रेखा, आरती, दिया, अंजू सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।

;