डाक टिकटों के जरिए इतिहास और संस्कृति से रूबरू हुए लोग, बीकानेर में मनाया ‘फन विद फिलैटली डे’
Bikaner News

डाक टिकटों के जरिए इतिहास और संस्कृति से रूबरू हुए लोग, बीकानेर में मनाया ‘फन विद फिलैटली डे’

Oct 12, 2026

बीकानेर. राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत सोमवार को बीकानेर में ‘फन विद फिलैटली डे’ मनाया गया। इस आयोजन का उद्देश्य आमजन, विद्यार्थियों और युवाओं में डाक टिकट संग्रह यानी फिलैटली के प्रति रुचि बढ़ाना और डाक टिकटों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक महत्व से परिचित कराना है।

 

 

डाक विभाग की ओर से इस अवसर पर फिलैटली के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों, युवा फिलैटेलिस्टों और डाक प्रेमियों को डाक टिकट संग्रह की विशेषताओं से परिचित कराने का संदेश दिया गया।

 

 

अधीक्षक डाकघर बीकानेर रामावतार सोनी, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव बनवारी लाल बेरवा और जनसंपर्क निरीक्षक निशु की उपस्थिति में आयोजित गतिविधियों के माध्यम से फिलैटली को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया।

 

 

इस अवसर पर बीकानेर के डाक टिकट संग्रहकर्ता एवं फिलैटेलिस्ट किशन लाल सोनी का विशेष उल्लेख किया गया। डाक टिकट संग्रह इतिहास, संस्कृति, महापुरुषों, महत्वपूर्ण घटनाओं और देश की विविधता को जानने का एक रोचक माध्यम है। इसके जरिए नई पीढ़ी में ज्ञान और संग्रह की रुचि विकसित की जा सकती है।

 

 

डाक विभाग की ओर से राष्ट्रीय डाक सप्ताह के दौरान विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम, फिलैटली क्विज, पत्र लेखन प्रतियोगिताएं, पोस्टकार्ड ड्राइंग गतिविधियां और डाक टिकटों की विषय आधारित प्रदर्शनियां आयोजित करने पर भी जोर दिया गया है।

 

 

डाक विभाग का उद्देश्य डाक टिकट संग्रह की परंपरा को बढ़ावा देना और विद्यार्थियों व युवाओं को इस ज्ञानवर्धक गतिविधि से जोड़ना है।

;