नवरात्र के छठे दिन कृपाल भैरू मंदिर में बाबा भैरुनाथ का पंचामृत अभिषेक, विशेष श्रृंगार कर की आरती
Bikaner News Dharm Karam

नवरात्र के छठे दिन कृपाल भैरू मंदिर में बाबा भैरुनाथ का पंचामृत अभिषेक, विशेष श्रृंगार कर की आरती

Oct 19, 2026

बीकानेर. शारदीय नवरात्र के छठे दिन गायत्री मंदिर स्थित कृपाल भैरू मंदिर में बाबा भैरुनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की गई। पंडित जुगल किशोर ओझा ‘पुजारी बाबा’ के सानिध्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की।

 

 

इस अवसर पर बाबा भैरुनाथ का पंचामृत अभिषेक कर विशेष श्रृंगार किया गया। इसके बाद भैरव पाठ और विशेष आरती का आयोजन हुआ। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। नवरात्र के अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से माहौल भक्तिमय बना रहा।

 

 

महापौर और पूर्व मंत्री का किया सम्मान

धार्मिक आयोजन के दौरान बीकानेर नगर निगम के महापौर अनिल कल्ला और पूर्व मंत्री बीडी कल्ला का सम्मान भी किया गया। विशाल छंगाणी परिवार की ओर से आयोजित समारोह में दोनों अतिथियों का अभिनंदन किया गया।

 

 

इस दौरान अशोक पुरोहित, कन्नू महाराज रंगा सहित अनेक गणमान्यजन और श्रद्धालु मौजूद रहे। नवरात्र के छठे दिन आयोजित पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।

;