ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
Bikaner News

ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

Oct 19, 2026

बीकानेर. शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र स्थित रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया की 7 नंबर रोड पर एक ऊन मिल में दर्दनाक हादसा हो गया। मिल परिसर में आराम कर रहे एक मजदूर की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में मृतक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मजदूर ऊन मिल में काम करता था। वह मिल परिसर में आराम कर रहा था। इसी दौरान सामान लेकर एक ट्रैक्टर मिल के अंदर आया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक को मजदूर दिखाई नहीं दिया और वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। हादसे में मजदूर की मौत हो गई।

 

 

घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, सामाजिक संस्था खिदमतगार खादिम सोसायटी के सेवादार भी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

;