बीकानेर में शुक्रवार को कई इलाकों में बिजली कटौती, सुबह से शाम तक अलग-अलग समय पर बंद रहेगी सप्लाई
Bikaner News

बीकानेर में शुक्रवार को कई इलाकों में बिजली कटौती, सुबह से शाम तक अलग-अलग समय पर बंद रहेगी सप्लाई

Oct 22, 2026

बीकानेर. दीपावली के मद्देनजर विद्युत तंत्र के रखरखाव के लिए शुक्रवार, 23 अक्टूबर को बीकानेर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी। इस दौरान विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मरों के रखरखाव और पेड़ों की छंटाई का कार्य किया जाएगा। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 6:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित समय पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

 

 

इन क्षेत्रों में इस समय रहेगी बिजली कटौती

सुबह 6:30 से 9:00 बजे तक: सोनगिरि कुआं और पारीक चौक के पास का क्षेत्र।

 

सुबह 9:00 से 11:30 बजे तक: दाऊजी मंदिर के पास, दाऊजी रोड और रामजी दूध भंडार के पास का क्षेत्र।

 

सुबह 11:30 से दोपहर 1:00 बजे तक: दो पीर के पास, झंवर भंवर प्लाजा के पास और रामपुरिया कॉलेज के पास का क्षेत्र।

 

सुबह 8:00 से 11:00 बजे तक: आशीर्वाद नर्सिंग होम, जवाहर नगर के पास और एमएम ग्राउंड के पास स्थित वाल्मीकि बस्ती का क्षेत्र।

 

सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक: सरकारी अस्पताल, एमपी कॉलोनी सेक्टर 9 से 17, ऊन मंडी, पूगल रोड ब्रिज, एमपी कॉलोनी सेक्टर 5, रामपुरा बाईपास, रंगोली फैक्ट्री, लालगढ़ स्टेशन, एमपी कॉलोनी सेक्टर 3 व 4, कबीर आश्रम, सर्वोदय बस्ती, ओड्डो का मोहल्ला, रेलवे वर्कशॉप, गली नंबर 23, राजीव नगर, सर्वोदय बस्ती सेक्टर 6 से 10, एमपी कॉलोनी सेक्टर 1, 2, 6, 7 व 8, डूडी फैक्ट्री, शास्त्री स्कूल, स्टेशन रोड, लालगढ़ की गली नंबर 1 से 16, रेलवे मस्जिद के सामने, आरसीडीएफ मेन, काजरी फार्म हाउस, छाता फैक्ट्री, रामपुरा की गली नंबर 1 से 20, भीम नगर, रामपुरा बाईपास रोड, लाल खां की बाड़ी, रामप्रताप भवन, दीपजी की बाड़ी, गली नंबर 2, चौधरी कारखाना, बीज प्लांट, छाता फैक्ट्री के पीछे और उस्मान पापड़ आदि के आसपास का क्षेत्र।

 

दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक: भीनासर पेट्रोल पंप, रांका भवन, मोथस एरिया, रामदेव कॉलोनी, विनायक नगर, कस्तूरी नगर, एग्रीकल्चर एरिया और मंगलम कॉलोनी का क्षेत्र।

 

सुबह 7:00 से 11:00 बजे तक: चौतिना, मेट्रो होटल और पांडे गली का क्षेत्र।

विद्युत विभाग के इस रखरखाव कार्य के चलते संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को निर्धारित समय के दौरान बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।

;