सेवा आश्रम में जरूरतमंदों के बीच मनाया सीपी जोशी का जन्मदिन, केक काटा और बांटी मिठाई
बीकानेर. जन्मदिन पर केक काटना और जश्न मनाना तो आम बात है, लेकिन जब खुशियां जरूरतमंदों के बीच बांटी जाएं तो यह मौका खास बन जाता है। राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी का जन्मदिन बीकानेर में सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा की अगुवाई में सेवा आश्रम में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां केक काटकर खुशियां मनाई गईं और लोगों को मिठाई वितरित की गई।
कार्यक्रम के दौरान दीपावली के त्योहार को देखते हुए पटाखों का वितरण भी किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा आश्रम में उपस्थित लोगों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि सीपी जोशी का जन्मदिन हर वर्ष की तरह इस बार भी सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया गया है। समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्ग के बीच खुशियां बांटना तथा उनके साथ त्योहार मनाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने सीपी जोशी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
इस दौरान भाजपा के मनीष सोनी, पंकज अग्रवाल, निशांत गौड़, मुकेश रावत, कुलदीप सिंह, धीरू बना, दीपक शर्मा एवं चेतन शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

