दीपावली पर खाओसा की मिठाइयों से मेहमानों का करें मुंह मीठा, गिफ्ट पैक की भी खास रेंज
Bikaner News

दीपावली पर खाओसा की मिठाइयों से मेहमानों का करें मुंह मीठा, गिफ्ट पैक की भी खास रेंज

Nov 6, 2026

 

बीकानेर. दीपोत्सव का पर्व नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। घरों में मिठाइयों की खरीदारी से लेकर मेहमानों के स्वागत और अपनों को उपहार देने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में अगर आप दीपावली को मिठास और खास अंदाज के साथ मनाना चाहते हैं तो बीकानेर का ख्यातिनाम ब्रांड ‘खाओसा’ आपके लिए मिठाइयों, नमकीन, कुकीज और आकर्षक गिफ्ट आइटम्स की विस्तृत रेंज लेकर आया है।

 

 

मिठाइयों के साथ खास गिफ्ट पैक भी

खाओसा के योगेश रावत के अनुसार, इस बार दीपावली को देखते हुए पहली बार प्रतिष्ठान पर ड्राईफ्रूट और मिठाइयों का कॉम्बो गिफ्ट पैक तैयार किया गया है। इसके अलावा ड्राईफ्रूट के आकर्षक गिफ्ट पैक, चॉकलेट गिफ्ट पैक और मिठाइयों के गिफ्ट पैक भी उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के लिए शुगर फ्री मिठाइयों का विकल्प भी रखा गया है। इन गिफ्ट पैक के जरिए आप रिश्तेदारों, दोस्तों और मेहमानों को त्योहार की मिठास के साथ खास उपहार भी दे सकते हैं।

 

 

देशी घी की मिठाइयों की लंबी फेहरिस्त

भुट्टा चौराह स्थित खंडेलवाल मिष्ठान भंडार और जयपुर रोड स्थित खाओसा आउटलेट पर मिठाइयों की वृहद रेंज उपलब्ध है। योगेश रावत के अनुसार, दीपावली के लिए देशी घी से बनी स्पेशल गुंजियां, शक्करपारे, सोहन पापड़ी, मकलावा, बालूशाही, पेठा, केसर पेठा, कलाकंद, मिल्क केक और विभिन्न प्रकार की बर्फी तैयार की गई हैं।

 

 

इसके अलावा मोतीचूर बूंदी के लड्डू, केसर दिलखुशाल, मोतीपाक, गुलाब जामुन, बादाम बर्फी, काजू बर्फी, काजू रोल, अंजीर बर्फी और मैसूर पाक सहित देशी घी से निर्मित कई मिठाइयां उपलब्ध हैं। त्योहार के खास स्वाद को ध्यान में रखते हुए देशी घी के पनीर घेवर, रबड़ी घेवर और केसर फीणी भी ग्राहकों के लिए तैयार की गई हैं।

 

 

छैने की मिठाइयों के भी कई विकल्प

मिठाइयों के शौकीनों के लिए छैने से बनी मिठाइयों की भी खास रेंज है। इसमें राजभोग, रसगुल्ला, केसर माखन बड़ा, चमचम, रसमाधुरी, कॉफी छैना टोस्ट, मलाई चमचम, रसमलाई, मलाई रोल और मलाई के लड्डू जैसे कई स्वाद शामिल हैं।

 

 

नमकीन और कुकीज की भी वृहद रेंज

मिठाइयों के साथ नमकीन पसंद करने वालों के लिए भी यहां कई विकल्प मौजूद हैं। परात भुजिया, गांठिया, चबेनी और मिक्चर के साथ कुकीज के विभिन्न आइटम उपलब्ध हैं। योगेश रावत का कहना है कि प्रतिष्ठान का प्रयास रहता है कि यहां आने वाला प्रत्येक ग्राहक गुणवत्ता और स्वाद से संतुष्ट होकर लौटे।

 

 

इस दीपावली पर घर आए मेहमानों की खातिरदारी हो या अपनों को उपहार देने की बात, खाओसा की मिठाइयां और आकर्षक गिफ्ट पैक त्योहार की खुशियों में मिठास घोलने के लिए तैयार हैं।

;