भरे बाजार में युवक ने मोटरसाइकिल को लगाई आग, युवक मौके से फरार

बीकानेर. कोतवाली थाना क्षेत्र में रामदेव कटले के पास युवक ने मोटर साइकिल को किया आग के हवाले कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार युवक नशे का आदि है जिसने अपनी ही मोटर साइकिल को आग लगा दी।ऐसे में आस पास खड़े लोगों की सूझबूझ से मोटर साइकिल में लगी आग पर काबू पाया। इस दौरान लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस के संत राम राजेश मौके पर पहुंचे और मोटर साइकिल को थाने ले गए। इस दौरान युवक ने मोटरसाइकिल को आग लगाने के बाद मौके से फरार हो गया।

