बीकानेर के आसमान में दिखा सेना का शौर्य, 600 ड्रोन्स ने दिखाई ऑपरेशन सिंदूर की गाथा
Bikaner News

बीकानेर के आसमान में दिखा सेना का शौर्य, 600 ड्रोन्स ने दिखाई ऑपरेशन सिंदूर की गाथा

Aug 14, 2026

 

बीकानेर. 80वें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर बीकानेर में आसमान पर भारतीय सेना के पराक्रम और देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। करीब 600 ड्रोन्स के भव्य शो में ऑपरेशन सिंदूर सहित भारतीय सेना की शौर्य गाथा को आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया गया। ड्रोन से आसमान में उकेरे गए विभिन्न दृश्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे

 

स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस ड्रोन शो ने बीकानेर के आसमान को देशभक्ति के रंग में रंग दिया और कार्यक्रम में मौजूद लोगों को भारतीय सेना के शौर्य की भव्य झलक देखने को मिली।

 

आसमान में दिखा सेना का पराक्रम

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ड्रोन शो का अवलोकन किया। करीब 600 ड्रोन्स ने एक साथ उड़ान भरकर आसमान में भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम से जुड़े दृश्य प्रदर्शित किए। ऑपरेशन सिंदूर की झलक के साथ सेना की वीरता और राष्ट्रभक्ति को ड्रोन तकनीक के जरिए प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया।

 

 

 

राजस्थानी संस्कृति की भी दिखी झलक

ड्रोन शो में भारतीय सेना की शौर्य गाथा के साथ राजस्थान की कला और संस्कृति को भी आकर्षक रूप से प्रदर्शित किया गया। आसमान में अलग-अलग आकृतियों और चित्रों के जरिए प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई गई।

 

 

 

 

मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री रहे मौजूद

इस दौरान केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।