11 महीने से गोशाला संचालकों को नहीं मिला अनुदान
Bikaner News

11 महीने से गोशाला संचालकों को नहीं मिला अनुदान

Oct 28, 2025
बीकानेर. बीकानेर गौशाला संघ की ओर से सोमवार को तुलसी सर्किल पर 7 नवंबर को होने वाले संभाग स्तरीय गौशाला संचालकों की विशाल सभा के लिए  बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बीकानेर गोशाला संघ के उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी  की अध्यक्षता में किया गया गया।
आयोजन समिति के संयोजक जगदीश सिंह राजपुरोहित ने बताया कि 7 नवंबर को गौशालाओं के हित आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय गौशाला संचालक विशाल सभा, गौशालाओं को बचाने के लिए भविष्य में होने वाले विरोध का शंखनाद होगा।
 इस विशाल सभा में बीकानेर संभाग सहित कुचामन डीडवाना, नागौर जिले के गौशाला संचालक भी भाग लेंगे। लगभग बीकानेर संभाग सहित कुचामन डीडवाना, नागौर की 1500 गौशालाएं भाग लेंगी।
 राजपुरोहित ने बताया कि वर्तमान में गौशालाएं पिछले 3 वर्ष से बहुत ज्यादा उत्पीड़ित हो रही है, सरकार की मंशा सरलता से अनुदान देने की रही होगी, परंतु प्रशासन और गोपालन विभाग गौशालाओं को बहुत ज्यादा तंग कर रहा है।
   आयोजन समिति के सह समन्वयक मालाराम सारस्वत ने बताया कि पिछले 3 वर्ष से लगातार गौशालाओं को अनुदान समय पर नहीं मिल रहा है, वर्तमान अनुदान जो गौशालाओं को मई जून में मिलना चाहिए था, आज अक्टूबर आ गया, परंतु राजस्थान की बहुत सी गौशालाओं को अभी तक अनुदान नहीं मिला है। आज 11 महा बीत जाने के बाद भी अनुदान नहीं मिलना,यह गौशालाओं के प्रति सरकार की उदासीनता है। एक तरफ तो सरकार गौशालाओं के हित, अनुदान में राशि बढ़ाने की बात करके,आमजन में प्रचार कर रही है। दूसरे तरफ सरकार के ही विभाग गौशालाओं को प्रताड़ित करने के बहाने ढूंढते रहते हैं, कभी अनुदान के आवेदन के अंदर, कभी बिल वाउचर के अंदर , कभी गौशालाओं के सत्यापन के अंदर, इतनी तरह के गौशालाओं को प्रताड़ित करने के बहाने बनाए जा रहे हैं, ताकि गौशालाएं सरलता से अनुदान नहीं ले सके।
    प्रेस वार्ता में अपनी बात रखते हुए आयोजन के समन्वयक मोहनलाल सियाग ने कहा कि आज गौशालाओं को विवश होकर विरोध का रास्ता पकड़ना पड़ा है, हमारे इस विरोध का शंखनाद बीकानेर से होगा, उसके बाद राजस्थान के सातों संभागों में बड़ी सभाओं का आयोजन किया जाएगा और जनवरी के दूसरे सप्ताह में 1 लाख गौशाला संचालक व गो भक्तों के साथ विशाल सभा का आयोजन जयपुर स्तर पर किया जाएगा।
    आयोजन समिति के सहसंयोजक हनुमान तर्ड ने बताया कि इस विशाल गौशाला संचालक सभा में बीकानेर, चूरू, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़ के बीकानेर संभाग सहित डीडवाना कुचामन, नागौर की गौशालाओं से लगभग 300 बसे,सेकडो छोटे वाहन सभा में आएंगे, जिसकी पार्किंग कि समस्त व्यवस्थाएं संघ ने मुरली मनोहर गौशाला, मुरली मनोहर मैदान के आसपास के स्थान,व मुरली मनोहर धोरे के पास उदारामसर रोड पर की है।