मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बीकानेर में चार दिन इस तरह रहेगा मौसम, किसानों के लिए सलाह
Bikaner News

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बीकानेर में चार दिन इस तरह रहेगा मौसम, किसानों के लिए सलाह

Oct 28, 2025
बीकानेर. बंगाल की खाड़ी में एक तीव्र चक्रवर्ती तूफान “मोंथा” आंध्रप्रदेश तट के पास बना हुआ है. जिससे एक अवदाब आज भी मध्य अरब सागर की खाड़ी में तथा आज एक परिसंचरण तंत्र उत्तर-पूर्वी राजस्थान व आसपास क्षेत्र के ऊपर अवस्थित है. ऐसे में पूर्वी राजस्थान में भारी और अतिभारी बारिश हुई है. वहीं पश्चिमी राजस्थान की सीमावर्ती क्षेत्र, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में आगामी 4-5 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
इसके अलावा खुले आसमान में कृषि उपज मंडियों व खेतों में रखे जींसों/अनाज को भीगने से बचाव के उपाय करें. साथ ही रबी की फसलों की बुआई व सिंचाई का कार्य बारिश को ध्यान में रखकर ही करें.
मौसम विभाग ने बताया कि एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 3 नवंबर को पुनः सक्रिय होने से पश्चिमी व पूर्वी भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है.