पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो बदमाशों को अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा

बीकानेर. बीकानेर में पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है. पुलिस ने शनिवार को एक ओर बड़ी कार्रवाई की है. जिसमें 2 बदमाशों को अवैध पिस्टल मय 4 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा है.
एसपी कावेंद्र सागर के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई की गई है.
पुलिस थाना नापासर का हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप गाट को अवैध देसी पिस्टल सहित पकड़ा गया है. यह हिस्ट्रीशीटर पूर्व में 12 प्रकरण दर्ज व मारपीट के प्रकरण में वांछित था.
वहीं दूसरी कार्रवाई पुलिस थाना जेएनवीसी ने बदमाश आकाश को एक अवैध पिस्टल मय 4 जिंदा कारतूस सहित पकड़ा है. आकाश पर पूर्व में 2 प्रकरण दर्ज है.
बता दे कि पुलिस अवैध हथियार रखने वाले बदमाशों के इनपुट पर लगातार धरपकड़ कर रही है.
इस कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवारी के नेतृत्व में थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार, थानाधिकारी विजेंद्र सिला व एएसआई दीपक यादव शामिल है.

