सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक घायल को अस्पताल भेजा
Bikaner News

सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक घायल को अस्पताल भेजा

Nov 7, 2025
बीकानेर. राजस्थान में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे है. ऐसे में बीकानेर में आए दिन सड़क हादसे कई लोग अपनी जान गवा रहे है. शुक्रवार को भी नौरंगदेसर के पास भारतमाला रोड एक कार और अज्ञात वाहन की टक्कर हुई. टक्कर इतनी तेज हुई कि इसमें नागौर निवासी हरपाल की मौके पर मौत हो गई. हादसे में एक व्यक्ति सुनील घायल हुआ है. जिसे नापासर पुलिस ने अस्पताल भेजा. वहीं पुलिस ने  हरपाल का शव मोर्चरी में रखवा दिया है. इसके बाद पुलिस ने हरपाल के परिजनों को सूचना दे दी है.