दो ट्रकों की जबरदस्त भिड़ंत, दोनों चालक हुए घायल

बीकानेर. बीकानेर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है. सोमवार को तेजरासर व सेरूणा के बीच भारत माला एक्सप्रेस वे पर एक ओर हादसा हुआ. जिसमें दो ट्रकों को जबरदस्त भिड़ंत हुई. जिसमें दो ट्रकों के चालक घायल हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पीबीएम अस्पताल लाया गया. जहां घायलों का उपचार चल रहा है.

