ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, करोड़ो के लेनदेन के आरोप में मुख्य सरगना समेत दो लोग गिरफ्तार 
Bikaner News

ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, करोड़ो के लेनदेन के आरोप में मुख्य सरगना समेत दो लोग गिरफ्तार 

Nov 10, 2025
बीकानेर. ऑनलाइन सट्टा रैकेट में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बीकानेर में चल रहे ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. जिसमें फर्जी खातों से करोड़ो के लेनदेन हुए है. ऐसे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
जानकारी के अनुसार ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट जो मिराज नाम से चल रही थी. इसके जरिए फर्जी बैंक खातों से करोड़ो का लेनदेन किया गया है. जिसमें पुलिस ने मुख्य सरगना प्रमोद खत्री व वली मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया है. सीओ सदर अनुष्ठा कालिया के निर्देशन में जेएनवी थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार इन लोगों का कई अन्य जिलों में नेटवर्क फैले होने की सूचना है. ऐसे में पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है.