शिक्षा विभाग में ट्रांसफर की जंबो सूची जारी, एक साथ 620 हुए तबादले
Bikaner News

शिक्षा विभाग में ट्रांसफर की जंबो सूची जारी, एक साथ 620 हुए तबादले

Nov 23, 2025
बीकानेर. शिक्षा विभाग में रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया. विभाग ने एक ही आदेश में 620 प्राचार्यों और समकक्ष स्तर के अधिकारियों के तबादले कर दिए. यह सूची अवकाश के दिन जारी की गई. माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने आदेश जारी कर सभी अधिकारियों को नए स्थान पर शीघ्र जॉइनिंग देने के निर्देश दिए.इस बार तबादला सूची का आकार भी खासा बड़ा रहा.
प्रदेश में तबादलों पर प्रतिबंध लागू है, लेकिन शिक्षा विभाग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री कार्यालय से विशेष स्वीकृति ली गई. बताया गया कि केवल प्राचार्य और समकक्ष स्तर के अधिकारियों के तबादलों की अनुमति मिली है. शिक्षा विभाग ने सेकंड ग्रेड और फर्स्ट ग्रेड शिक्षकों के तबादलों की भी स्वीकृति मांगी थी, लेकिन फिलहाल मंजूरी नहीं दी गई