कांग्रेस ने छुआ बहुमत का आंकड़ा, 41 सीटों के साथ बीकानेर नगर निगम में बोर्ड बनना तय
Bikaner News Politics

कांग्रेस ने छुआ बहुमत का आंकड़ा, 41 सीटों के साथ बीकानेर नगर निगम में बोर्ड बनना तय

Sep 14, 2026

 

बीकानेर. बीकानेर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। अब तक घोषित 78 वार्डों के परिणामों में कांग्रेस ने 41 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए अपने दम पर बोर्ड बनाने का आंकड़ा छू लिया है। भाजपा को 25 सीटें मिली हैं, जबकि 11 निर्दलीय और एक रालोपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।

 

 

नगर निगम के कुल 80 वार्डों में बोर्ड बनाने के लिए 41 पार्षदों का समर्थन आवश्यक है। कांग्रेस ने दो वार्डों के परिणाम शेष रहते ही बहुमत हासिल कर लिया। ऐसे में बाकी दोनों परिणामों से कांग्रेस के बोर्ड गठन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

 

 

परिणाम सामने आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। शहर में कई स्थानों पर समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाया तथा विजयी उम्मीदवारों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

 

 

भाजपा 25 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही है। वहीं, 11 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत ने प्रमुख राजनीतिक दलों के कई चुनावी समीकरण बिगाड़ दिए। रालोपा ने भी नगर निगम में एक सीट जीतकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

 

 

कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद अब शहर की निगाहें महापौर पद पर टिक गई हैं। पार्टी की ओर से महापौर के लिए किस पार्षद का नाम आगे किया जाएगा, इसे लेकर राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।