आखिर जिलाध्यक्ष जी नहीं चढ़ पाए बैरीकेट पर, कोशिश की लेकिन हार मान ली
Bikaner News Politics

आखिर जिलाध्यक्ष जी नहीं चढ़ पाए बैरीकेट पर, कोशिश की लेकिन हार मान ली

Dec 22, 2025
बीकानेर. सोमवार का दिन कांग्रेस ने एकजुट होकर केंद्र सरकार की मनेरगा योजना का नाम बदलने पर कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया. गांधी पार्क से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च भी निकाला. हाथ में तिरंगा और तख्तियां लिए कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता जोश और नारों से सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे थे. जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे तो कई कार्यकर्ता भी अपने बल को दिखाते हुए बैरिकेट पर चढ़ गए.
इतनी देर में देखते ही देखते कांग्रेस के कई नेता के साथ देहात अध्यक्ष भी तख्ति लेकर बैरिकेट पर चढ़ गए. थोड़ी देर में शहर अध्यक्ष भी बैरिकेट पर चढ़ने के लिए कांग्रेस के नेताओं के सामने इच्छा जाहिर की. दो कांग्रेस कार्यकर्ता ने जिलाध्यक्ष जी का हाथ भी पकड़ा, जैसे ही ऊपर जिलाध्यक्ष जी को खींचने की कोशिश की तो जिलाध्यक्ष जी ने एक बार तो मन बनाया, लेकिन जिलाध्यक्ष बैरिकेट पर चढ़ नहीं पाए. आखिर में मन मसोज कर रह गए और उनकी बैरिकेट पर चढ़ने की इच्छा भी दबकर रह गई. फिर जिलाध्यक्ष इधर उधर कार्यकर्ताओं से मिलकर ज्ञापन देने के लिए चले गए.