पुलिस और डिस्कॉम पर ट्रैक्टर से हमला, एसएचओ ने तानी पिस्टल तो आरोपी ट्रेक्टर छोड़ कर भागा

बीकानेर. बीकानेर के नापासर थाना इलाके में बुधवार देर शाम को मुंडसर-रामसर रोड पर 33 केवी बिजली लाइन बिछाने का काम चल रहा था. इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस व डिस्कॉम पर ट्रेक्टर से हमले का प्रयास किया. इससे एकबारगी तो माहौल गर्मा गया. हालात को काबू करने के लिए मौके पर एसएचओ ने पिस्टल तानी तो आरोपी ट्रेक्टर छोड़ कर भाग गया.
जानकारी के अनुसार मुंडसर-रामसर रोड पर 33 केवी बिजली लाइन बिछाने का काम का आरोपी बाबूलाल ने विरोध किया. इसके बाद आरोपी ने बिजली विभाग के अधिकारियों व ठेकेदार के कर्मचारी पर ट्रेक्टर चढ़ाने का प्रयास किया. साथ ही पुलिसकर्मियों को भी डराने का प्रयास किया. नापासर थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने पिस्टर तानकर मोर्चा संभाला. इस दौरान आरोपी ट्रेक्टर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने मौके पर ट्रेक्टर को जब्त किया. एईएन कपिल गुप्ता की रिपोर्ट पर आरोपी पर राजकार्य बाधा व हत्या के आरोप का मामला दर्ज किया गया. अब पुलिस टीम आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है.

