शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: 289 प्रिंसिपल का तबादला, लगातार जारी तबादलों से विभाग में हलचल

बीकानेर. शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से आदेश जारी करते हुए 289 प्रिंसिपल के तबादले कर दिए गए हैं। यह आदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने शाम को जारी किया. जिसके बाद विभाग में हलचल मच गई है। इससे पहले दोपहर में 116 प्रिंसिपल का ट्रांसफर हुआ है. ऐसे में अब तक 405 प्रिंसिपल का ट्रांसफर हुआ है. इस बार भी दो लिस्ट जारी हुई है.
गौरतलब है कि इससे कुछ घंटे पहले ही 116 प्रिंसिपल का ट्रांसफर किया गया था। ऐसे में एक ही दिन में बड़ी संख्या में तबादले होने से यह साफ है कि शिक्षा विभाग में स्थानांतरण की प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है।
सूत्रों के अनुसार, यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता, रिक्त पदों की पूर्ति और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को सुचारू करने के उद्देश्य से किए गए हैं। तबादलों की सूची जारी होते ही संबंधित स्कूलों और अधिकारियों में हलचल देखने को मिली।
लगातार हो रहे तबादलों को लेकर शिक्षक संगठनों और शिक्षा जगत में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी तबादले हो सकते हैं, क्योंकि विभाग स्तर पर पुनर्संरचना और व्यवस्थागत सुधार की प्रक्रिया जारी है।

