केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी कल आएंगे बीकानेर, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

बीकानेर। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री जयंत चौधरी 7 जनवरी को एक दिवसीय राजस्थान दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे बीकानेर और सीकर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर श्रद्धांजलि सभा और कौशल विकास से जुड़े अहम आयोजनों में शिरकत करेंगे।
मंत्री जयंत चौधरी का बुधवार सुबह 9 बजे बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पर आगमन होगा। यहां से वे सीधे सीकर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12 बजे वे सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ स्थित चौधरी ब्रदर्स पेट्रोल पंप परिसर में आयोजित विधायक स्वर्गीय दिलसुख राय चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहेंगे।
इसके बाद दोपहर 1 बजे सीकर के शिवसिंहपुरा स्थित ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री कौशल रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा तथा पूर्व मंत्री नारायण सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

