शादी के बाद मुकाम पहुंचे संभल एसपी कृष्ण कुमार और आईपीएस अंशिका वर्मा, जंभेश्वर भगवान से लिया आशीर्वाद

बीकानेर. संभल के एसपी कृष्णा कुमार बिश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा ने शादी के बाद बीकानेर जिले के मुकाम स्थित जंभेश्वर मंदिर में धोक लगाकर भगवान का आशीर्वाद लिया।
नवविवाहित दंपति सादगी भरे अंदाज में मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने गुरु जंभेश्वर भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान कृष्णा कुमार बिश्नोई पारंपरिक राजस्थानी दूल्हे की वेशभूषा में नजर आए, वहीं अंशिका वर्मा भी खूबसूरत राजस्थानी पोशाक में दिखाई दीं।
मंदिर परिसर में उनके आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी वहां पहुंच गए। लोगों ने इस अवसर पर नवदंपति को शुभकामनाएं दीं।जानकारी के अनुसार, दोनों अधिकारी गाड़ियों के माध्यम से मुकाम पहुंचे थे।

