दुष्यंत चौटाला का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया
Bikaner News

दुष्यंत चौटाला का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया

Apr 4, 2026

 

बीकानेर। हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का जन्मदिन रविवार को बीकानेर में सेवा और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जननायक जनता पार्टी (JJP) के कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।

 

 

 

जेजेपी के यूथ प्रदेश सचिव बालकिशन नैन, बीकानेर अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष समीर अली एवं युवा साथियों ने बीकानेर स्थित मूक-बधिर आश्रम में बच्चों को भोजन करवाया और केक काटकर खुशियां साझा कीं। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली और कार्यकर्ताओं ने उनके साथ समय बिताया।

 

 

 

वहीं, गांव पलाना स्थित कृष्ण गौशाला में भी जन्मदिन के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने गौवंश को हरा चारा और गुड़ खिलाया। इस पहल को सेवा और संवेदनशीलता का प्रतीक बताया गया।

 

 

कार्यक्रम में युवा साथी कार्तिक शर्मा, रोहित यादव, नफीस राव, सद्दाम, अबरार, लक्की चौहान और लक्ष्मण राजपुरोहित सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर दुष्यंत चौटाला के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।