राज्य वृक्ष खेजड़ी पर आरी की मार, सावंतसर गांव में अवैध कटाई का मामला
Bikaner News

राज्य वृक्ष खेजड़ी पर आरी की मार, सावंतसर गांव में अवैध कटाई का मामला

Jan 6, 2026
बीकानेर. बीकानेर जिले के सावंतसर गांव की रोही में राज्य वृक्ष खेजड़ी के पेड़ों की अवैध कटाई का  मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार देर रात अज्ञात लोगों द्वारा आरी की मशीन से खेजड़ी के पेड़ काटे गए। घटना की सूचना मिलते ही पर्यावरण प्रेमियों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
पर्यावरण प्रेमियों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि खेजड़ी न केवल राजस्थान का राज्य वृक्ष है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद लगातार खेजड़ी की अवैध कटाई होना चिंता का विषय है।
घटना की सूचना स्थानीय सेरुणा पुलिस को दी गई है। पर्यावरण प्रेमियों ने मांग की है कि मामले की गहन जांच कर दोषियों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और कार्रवाई की प्रतीक्षा की जा रही है।