पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 ग्राम अवैध अफीम के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Bikaner News

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 ग्राम अवैध अफीम के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Jan 7, 2026
बीकानेर. श्रीडूंगरगढ़ में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मंगलवार शाम को बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने बिग्गा गांव में मंदिर के पास 100 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मौके से आरोपी किशन धतरवाल निवासी तोलियासर को पकड़कर उसके कब्जे से अफीम बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी।
थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी कीमत पर नशे के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।