हिंदूवादी नेता टी राजा सिंह का बीकानेर पहुंचने पर किया स्वागत

बीकानेर. प्रखर हिंदूवादी नेता, विधायक टी. राजा शुक्रवार को बीकानेर पहुंचे। सुबह देशनोक में मां करणी जी के दर्शन किए और इसके बाद बीजेपी नेताओं ने विधायक टी राजा सिंह को मां करणी की प्रतिमा, तलवार और साफा भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।
बता दे कि टी राजा सिंह तेलंगाना गौशमहल विधानसभा के फायरब्रांड विधायक है।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वेद व्यास, जसराज सिंवर, बजरंग तंवर, बृजमोहन पुरोहित, सुनील भांभू, भवानी शकर खत्री, अरुण छलानी गणमान्य नागरिकों द्वारा उन्हें शौर्य का प्रतीक ‘तलवार’ और सम्मान का प्रतीक ‘साफा’ (पगड़ी), व मां करणी जी की प्रतिमा भेंट किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। टी. राजा सिंह को साफा पहनाकर उनकी धर्म के प्रति अटूट निष्ठा का सम्मान किया गया, वहीं तलवार भेंट कर उनके द्वारा हिंदुत्व की रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।

