नोखा में बड़ा हादसा टला, विद्युत पोल ट्रक पर गिरा
बीकानेर. नोखा में बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बंसी प्रेम भवन के बाहर सड़क पर एक ट्रक ने विद्युत पोल को टक्कर मार दी, जिससे पोल टूटकर सीधे ट्रक पर आ गिरा। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति को बंद कर सुरक्षित तरीके से पोल हटाने का कार्य शुरू किया।
समय रहते कार्रवाई किए जाने से आसपास के क्षेत्र में किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और विद्युत विभाग द्वारा जल्द मरम्मत कार्य कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की।

