सदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 ग्राम एमडी के साथ आरोपी गिरफ्तार
Bikaner News

सदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 ग्राम एमडी के साथ आरोपी गिरफ्तार

Jan 14, 2026

बीकानेर। जिले में नशे के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में लगातार की जा रही सख्ती के बीच सदर थाना पुलिस ने 12 ग्राम एमडी (मादक पदार्थ) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

 

पुलिस के अनुसार आरोपी भुट्टो के बास क्षेत्र का निवासी है, जिसे मादक पदार्थ की अवैध तस्करी व कब्जे के आरोप में पकड़ा गया। यह कार्रवाई थानाधिकारी सुरेंद्र पचार के नेतृत्व में की गई, जिसमें पुलिस टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई अहम रही। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।