प्रदेश यूथ कांग्रेस की पूरी कार्यकारिणी भंग, पुनर्गठन की तैयारी से सियासी हलचल बढ़ी
Bikaner News Politics

प्रदेश यूथ कांग्रेस की पूरी कार्यकारिणी भंग, पुनर्गठन की तैयारी से सियासी हलचल बढ़ी

Jan 20, 2026
बीकानेर. प्रदेश यूथ कांग्रेस की पूरी प्रदेश कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। इस निर्णय के तहत समस्त निर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों को कार्यकारिणी से मुक्त कर दिया गया है, वहीं मनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां भी समाप्त कर दी गई हैं।
फैसले के अनुसार प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्षों की पूरी टीम, प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त सभी पदाधिकारी, साथ ही प्रदेश सचिव और संयुक्त सचिव सहित सभी प्रदेश स्तरीय पद समाप्त कर दिए गए हैं। एक झटके में पूरी प्रदेश इकाई को भंग किए जाने से संगठन और प्रदेश की यूथ कांग्रेस राजनीति में हलचल मच गई है।
सूत्रों के अनुसार यह निर्णय संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया के तहत लिया गया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि नई ऊर्जा, सक्रियता और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए यह कदम आवश्यक था। इसी के चलते अब जल्द ही नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की संभावना जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में नए चेहरों को जिम्मेदारी देकर यूथ कांग्रेस को नए सिरे से खड़ा किया जाएगा, ताकि युवाओं को संगठन से जोड़ा जा सके और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए संगठन को मजबूत बनाया जा सके।