निजी बस–ट्रैक्टर की जबरदस्त भिड़ंत, स्कूटी सवार दो भाई घायल
बीकानेर. नोखा में मंगलवार को बीकानेर रोड पर बिकासर स्टैंड के पास एक निजी बस ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर की चपेट में आकर स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान किरतासर गांव निवासी रामरतन चौहान और भरत चौहान के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए बागड़ी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए दोनों को बीकानेर रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारु कराया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

