लालगढ़ रेलवे स्टेशन की वाशिंग लाइन में खड़ी ट्रेन में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

बीकानेर. बीकानेर में शनिवार सुबह करीब 10:15 बजे लालगढ़ रेलवे स्टेशन की वाशिंग लाइन में खड़ी अवध–आसाम एक्सप्रेस में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर रेलवे पुलिस और सामाजिक संगठनों की टीम पहुंची।
ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान के सोयब भाई, मोहम्मद जुनैद और राजकुमार खड़गावत एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। रेलवे थाना पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरी मुआयना कराने के बाद शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। प्रारंभिक तौर पर व्यक्ति के सोते हुए अवस्था में मृत पाए जाने की सूचना है, हालांकि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
इस दौरान ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी से हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोयब भाई तथा असहाय सेवा संस्थान से राजकुमार खड़गावत, मोहम्मद जुनैद, ताहिर हुसैन, रमजान, मोहम्मद सतार, रॉबिन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

