बेरासर गांव में ऊंट चिकित्सा शिविर, 74 ऊंटों का हुआ उपचार
Bikaner News

बेरासर गांव में ऊंट चिकित्सा शिविर, 74 ऊंटों का हुआ उपचार

Jan 24, 2026
बीकानेर. बीकानेर जिले की नोखा तहसील के ग्राम बेरासर में पशुपालन विभाग द्वारा ऊंटों के लिए विशेष चिकित्सा उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन उपनिदेशक पशुपालन डॉ. जरनल सिंह बिश्नोई के निर्देशन में किया गया।
शिविर के दौरान कुल 74 ऊंटों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार किया गया। पशु चिकित्सकों ने ऊंटों में होने वाली सामान्य बीमारियों की जांच कर दवाइयां वितरित कीं तथा पशुपालकों को ऊंटों की देखभाल और पोषण संबंधी जानकारी भी दी।
शिविर में डॉ. कविता जैदिया (पशु चिकित्सा अधिकारी एवं शिविर प्रभारी), डॉ. शिवराज बिश्नोई (पशु चिकित्सा अधिकारी) सहित पशुधन निरीक्षक सुभाष भारती, रामस्वरूप गोदारा, सुरेंद्रपाल, रामकिशोर तथा पशु परिचर राधेश्याम और नारायणराम राईका का सराहनीय योगदान रहा।
ग्रामीण पशुपालकों ने शिविर से लाभ उठाते हुए पशुपालन विभाग का आभार जताया।