नशे के खिलाफ पुलिस का सख्त एक्शन, 82 ग्राम एमडी के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Bikaner News

नशे के खिलाफ पुलिस का सख्त एक्शन, 82 ग्राम एमडी के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Feb 1, 2026

 

बीकानेर. बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में नोखा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 82 ग्राम एमडी के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में नशे की तस्करी में प्रयुक्त एक वाहन को भी जब्त किया गया है।

 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ लोग मादक पदार्थ एमडी की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर नोखा थाना पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर संदिग्ध वाहन की घेराबंदी की। तलाशी के दौरान वाहन से 82 ग्राम एमडी बरामद हुई, जिसके बाद मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी एमडी की सप्लाई आसपास के इलाकों में करने की तैयारी में थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
नोखा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।