नाल में मिला खतरनाक बम, सेना ने किया नष्ट, सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना
Bikaner News

नाल में मिला खतरनाक बम, सेना ने किया नष्ट, सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना

Feb 16, 2026

बीकानेर. बीकानेर जिले के नाल थाना क्षेत्र में मिले एक अविस्फोटित घातक बम का सेना की विशेषज्ञ टीम ने सफलतापूर्वक सुरक्षित निस्तारण कर बड़ी संभावित दुर्घटना टाल दी।

 

4 जनवरी 2026 को ग्रामीणों को संदिग्ध आयुध दिखाई दिया, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
ज़िला एसपी कावेन्द्र सिंह के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल इलाके को सील कर 24 घंटे सुरक्षा निगरानी शुरू कर दी और सहायता के लिए सेना की 24 इन्फैंट्री डिवीजन से संपर्क किया।

 

सेना की टीम लेफ्टिनेंट कर्नल सागर देशपांडे और मेजर अमित मुंढे के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। विशेषज्ञों ने 16 फरवरी 2026 को इन-सीटू नियंत्रित विस्फोट कर बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया।

 

इस दौरान थानाधिकारी विकास बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस बल ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। ग्रामीणों के सहयोग से अभियान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
विस्फोट के बाद सेना ने स्थल की गहन जांच कर अवशेष हटाए और क्षेत्र को पूर्णतः सुरक्षित घोषित किया। प्रशासन, सेना और स्थानीय लोगों की सतर्कता व समन्वय से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा खतरा टल गया।