पुलिस का बड़ा एक्शन, बैग में लेकर जा रहा था अफीम, 3 किलो 20 ग्राम अफीम बरामद
Bikaner News

पुलिस का बड़ा एक्शन, बैग में लेकर जा रहा था अफीम, 3 किलो 20 ग्राम अफीम बरामद

Feb 17, 2026
बीकानेर. बीकानेर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 किलो 20 ग्राम अफीम जब्त की है।
पुलिस के अनुसार आरोपी सोहन लाल बैग में अफीम लेकर जा रहा था, तभी टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। इस कार्रवाई में नापासर थानाधिकारी सुषमा शेखावत की अहम भूमिका रही।
पूरी कार्रवाई विकास कुमार सिंह और कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में अंजाम दी गई। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाने में लगी है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।