जेवरात दुकान के पास संदिग्ध महिलाओं को लोगों ने पकड़ा, पुलिस कर रही पूछताछ
Bikaner News

जेवरात दुकान के पास संदिग्ध महिलाओं को लोगों ने पकड़ा, पुलिस कर रही पूछताछ

Feb 17, 2026
बीकानेर. नोखा के पब्लिक पार्क क्षेत्र स्थित एक ज्वेलरी दुकान के पास की बाजार क्षेत्र में उस समय हलचल मच गई, जब जेवरात खरीदने के बहाने एक दुकान पर पहुंची दो संदिग्ध महिलाओं को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिलाएं काफी देर से दुकानों के आसपास घूम रही थीं और उनकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं। शक होने पर आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें रोककर पूछताछ की।
बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं के पास जेवरात होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस अब महिलाओं से पूछताछ कर रही है और उनके पास मौजूद सामान की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि महिलाएं किसी गिरोह से जुड़ी हैं या नहीं तथा जेवरात कहां से आए। फिलहाल मामले की जांच जारी है।