अभिनेत्री सयानी गुप्ता बीकानेर पहुंची, हर आभूषण में कला और इतिहास की झलक दिखती
बीकानेर. फिल्म अभिनेत्री सयानी गुप्ता बीकानेर पहुंची. उन्होंने बीकानेर को करीब से देखा और उनका स्वागत भी किया गया. सयानी ने कई फिल्मों में अभिनेत्री रही है. इनमें जॉली एलएलबी 2, आर्टिकल 15 सहित कई फिल्मों में रोल किया है. मंगलवार को अभिनेत्री सयानी गुप्ता हाउस ऑफ खजांची पहुंची. जहाँ उनका राजीव खजांची और झलक खजांची ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया.
दौरे के दौरान अभिनेत्री ने हाउस ऑफ खजांची के हेरिटेज कलेक्शन को बड़े ध्यान से देखा और हर कला कृति में गहरी रुचि दिखाई. मिनिएचर पेंटिंग्स और दुर्लभ लिथोग्राफ्स की बारीकियों को उन्होंने खास तौर पर सराहा. उन्होंने कहा कि इन कलाकृतियों में दिखाई देने वाली सूक्ष्मता और धैर्य कलाकारों की अद्भुत प्रतिभा को दर्शाता है.
इसके अलावा जड़ाऊ ज्वेलरी की मीनाकारी और ओपन सेटिंग डिज़ाइनों ने भी उन्हें खासा प्रभावित किया. उन्होंने आभूषणों के रिच और रॉयल लुक को बेहद एलिगेंट बताया. सिल्वर ज्वेलरी की खूबसूरती और ग्रेसफुल अंदाज़ की भी उन्होंने प्रशंसा की.
अभिनेत्री सयानी ने बताया कि यहां का हर आभूषण अपने आप में कला और इतिहास की झलक पेश करता है।
बीकानेर की प्रसिद्ध उस्ता कला ने उनका विशेष ध्यान आकर्षित किया. हाउस ऑफ खजांची का ‘ब्लू रूम’, जो उस्ता आर्ट से सुसज्जित है, उन्हें बेहद यूनिक और मंत्रमुग्ध कर देने वाला लगा. इस कक्ष की पारंपरिक बादल आर्ट से सजी छत को उन्होंने बीकानेर की असली कला परंपरा का सुंदर उदाहरण बताया.
सयानी गुप्ता ने कहा कि यहां प्रदर्शित हर एक वस्तु एक कहानी कहती है और विरासत को इतनी खूबसूरती से संरक्षित करना वास्तव में प्रेरणादायक है. उन्होंने यह भी सराहा कि टीएचके के माध्यम से इस समृद्ध विरासत की कहानी लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जा रही है.
राजीव खजांची और झलक खजांची ने अभिनेत्री को हाउस ऑफ खजांची की स्थापना, संग्रह और कला संरक्षण के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी. अभिनेत्री ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास भारतीय कला और संस्कृति को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

