राजस्थान में इन तीन शहरों के बदलेंगे नाम, सरकार ने घोषणा की
Bikaner News Politics

राजस्थान में इन तीन शहरों के बदलेंगे नाम, सरकार ने घोषणा की

Feb 27, 2026

बीकानेर. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल ने राज्य की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को सम्मान देने के लिए तीन प्रमुख शहरों के नाम बदलने की घोषणा की है. माउंट आबू का नाम अब आबूराज होगा. कामां का नाम कामवन और जहाजपुर का नाम यज्ञपुर किया जाएगा. मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि यह निर्णय स्थानीय जनभावनाओं और ऐतिहासिक तथ्यों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. इन नाम परिवर्तनों के जरिए क्षेत्रों की प्राचीन पहचान को जिंदा करने का प्रयास किया गया है.

 

 

माउंट आबू को एक पवित्र तीर्थ स्थल के रूप में पहचान दिलाने के लिए आबूराज या अबूराज तीर्थ नाम का प्रस्ताव स्थानीय निकाय की तरफ से भेजा गया था. डीग जिले के कामां का नाम कामवन करने और पौराणिक संदर्भों के आधार पर जहाजपुर को यज्ञपुर के रूप में स्थापित करने की मांग भी सामने आई थी.