किसानों की आत्मा थे कॉमरेड हेतराम बेनीवाल : रामेश्वरलाल बिश्नोई

बीकानेर। संगरिया के पूर्व विधायक एवं प्रखर किसान नेता कॉमरेड हेतराम बेनीवाल के 23 फरवरी को हुए निधन पर शोक व्यक्त करने का सिलसिला जारी है। सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वरलाल बिश्नोई ने उनके निवास पर पहुंचकर चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।
इस दौरान रामेश्वरलाल बिश्नोई ने कहा कि हेतराम बेनीवाल एक सच्चे और समर्पित किसान नेता थे, जो जीवनभर किसानों के हितों के लिए मुखर होकर संघर्ष करते रहे। उन्होंने किसानों के अधिकारों के लिए अनेक आंदोलन और लड़ाइयां लड़ीं तथा उन्हें उनका हक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यही कारण है कि उन्हें किसानों की आत्मा कहा जाता था।
उन्होंने कहा कि उनके निधन से केवल किसान ही नहीं, बल्कि मजदूर वर्ग भी गहरे आहत हुआ है। संगरिया विधायक रहते हुए अपने कार्यकाल में उन्होंने कई नवाचार करते हुए किसानों को विभिन्न राजकीय योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किया।
बिश्नोई ने इसे किसान समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि परिवारजनों को उनके पदचिन्हों पर चलते हुए गरीब, मजदूर और किसानों की सेवा के कार्य को आगे बढ़ाना चाहिए।

