बीकानेर जिला उद्योग संघ चुनाव 20 मार्च को, अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी
Bikaner News Business

बीकानेर जिला उद्योग संघ चुनाव 20 मार्च को, अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी

Mar 18, 2026

 

बीकानेर। बीकानेर जिला उद्योग संघ के बहुप्रतीक्षित चुनाव 20 मार्च 2026 को आयोजित होंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट अजय पुरोहित ने बताया कि नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है।

 

 

 

उन्होंने बताया कि अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के पश्चात 20 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। चुनाव में 1 अध्यक्ष, 2 उपाध्यक्ष और 14 कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

 

 

 

अध्यक्ष पद के लिए द्वारकाप्रसाद पचीसिया और सुशील थिरानी के बीच सीधा मुकाबला होगा। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक सुराणा, नरेश मित्तल, विनोद बाफना और विनोद गोयल मैदान में हैं।

 

 

 

कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कुल 28 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें आनंद गांधी, अरविंद चौधरी, अशोक गहलोत, दिलीप रंगा, के.के. मेहता, कमलचंद बोथरा, किशनलाल बोथरा, मनोज चांडक, नरेश गोयल, निर्मल पारख, पारस डागा, पवन किशोर चांडक, राजकुमार चांडक, राजाराम सारडा, राजेश आचार्य, राकेश चलाना, राकेश कोचर, राकेश कुमार जाजू, शांतिलाल भूरा, शिवरतन पुरोहित, श्यामसुंदर सोनी, शुभम राठी, सुरेंद्र बांठिया, वेदप्रकाश अग्रवाल, विजय जैन, विमल चौरड़िया, विनोद भादू और वीरेंद्र किराडू शामिल हैं।

 

 

चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए एम.एम. मूंधड़ा, विनोद जोशी और दिनेश गहलोत को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।