वंदे मातरम टीम की मातृ शक्ति का विस्तार, शशि गुप्ता को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी
बीकानेर। वंदे मातरम टीम द्वारा सादुल स्कूल के सामने, कोट गेट स्थित कार्यालय में मातृ शक्ति टीम के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के तहत संगठन मंत्री पद पर शशि गुप्ता तथा सामाजिक समरसता मंत्री पद पर सरस्वती वाल्मीकि की नियुक्ति की गई।
मातृ शक्ति की अध्यक्ष कामिनी विमल भोजक ने जानकारी देते हुए बताया कि बीकानेर शहर में महिला टीम को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से यह विस्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि टीम संयोजक विजय कोचर तथा जिला संयोजक मुकेश जोशी के साथ विस्तृत चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया।
उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति टीम समाज में सेवा, समर्पण और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नव नियुक्त पदाधिकारियों से भी इसी भावना के साथ कार्य करने की अपेक्षा की गई है।
कार्यक्रम के दौरान नव मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया गया तथा उन्हें टीम के सभी सदस्यों द्वारा बधाई दी गई। इस अवसर पर उपस्थित मातृ शक्ति टीम के सदस्यों ने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कामिनी विमल भोजक ने यह भी बताया कि शीघ्र ही महिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें टीम की नई कार्यकारिणी औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण करेगी।
कार्यक्रम के अंत में संयोजक विजय कोचर, जिला संयोजक मुकेश जोशी एवं पूरी मातृ शक्ति टीम ने शशि गुप्ता और सरस्वती वाल्मीकि को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं

