बीकानेर में शुक्रवार को अलग-अलग इलाकों में बिजली कटौती, समयानुसार रहें सतर्क

बीकानेर। शहर में विद्युत तंत्र के रख-रखाव कार्य के चलते शुक्रवार, 17 अप्रैल को विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार अलग-अलग इलाकों में अलग समय पर बिजली कटौती की जाएगी, ऐसे में आमजन को पहले से तैयारी रखने की सलाह दी गई है।
सुबह 6:30 बजे से 8:00 बजे तक पब्लिक पार्क एरिया, तुलसी सर्किल, एक्सईएन ऑफिस और राजविलास कॉलोनी में बिजली बंद रहेगी। वहीं सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक बीछवाल गांव, कृषि विश्वविद्यालय, आरटीओ कार्यालय, बीकानेर जेल, रीको कॉलोनी और 10वीं बटालियन क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसी तरह सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक सिथेंसिस शिवबाड़ी क्षेत्र में बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक गणगौर स्कूल के पास बंगला नगर क्षेत्र प्रभावित रहेगा।
इसके अलावा सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक सुभाषपुरा, भुट्टो का बास, हनुमान मंदिर के पास सुभाषपुरा, कब्रिस्तान के बाहर, मोहरम चौक, माता जी मंदिर के पास, लाल क्वार्टर और भुट्टो की मस्जिद के आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत विभाग के अनुसार यह कटौती आवश्यक रख-रखाव कार्य के चलते की जा रही है, जिससे भविष्य में बेहतर और सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। विभाग ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद भी जताया है।

