बीकानेर में बुधवार को इन क्षेत्रों में बिजली कटौती
बीकानेर। विद्युत तंत्र के अति-आवश्यक रख-रखाव कार्य के चलते बुधवार 13 मई को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
प्रातः 07:00 बजे से 09:30 बजे तक नरसिंह सागर तालाब के पास सर्वोदय बस्ती क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
प्रातः 07:00 बजे से 09:00 बजे तक महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय क्षेत्र, रंगा कॉलोनी, अंसल कॉलोनी, मजीसा मंदिर के पास, एफसीआई गोदाम के पीछे बंगला नगर तथा ओमजी चक्की बंगला नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
प्रातः 07:00 बजे से 10:00 बजे तक पटेल नगर और दुर्गा माँ सर्कल के आसपास के क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी।
प्रातः 07:00 बजे से 09:30 बजे तक सोनगिरी कुआ, पारिक चौक, डागा चौक, पाबूबारी अंदर क्षेत्र, जस्सुसर गेट अंदर-बाहर, सीताराम गेट के बाहर, विश्वकर्मा गेट के बाहर, देवी सिंह भाटी चौराहा, नाइयों का मोहल्ला, चुना भट्टा, कालू मोदी बाड़ा, प्रताप बस्ती कब्रिस्तान, चौखुटी पुलिया, सुभाष रोड, एमआर होटल, 10 नंबर स्कूल, मगाराम कॉलोनी, चैननाथ धूणा, कोठारी हॉस्पिटल, रांकावत भवन, पुगल बस स्टैंड, पंडित धर्म कांटा, प्रताप बस्ती तथा 5 नंबर ट्यूबवेल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
प्रातः 08:00 बजे से 11:00 बजे तक जाम्भोजी मंदिर और बिश्नोई मोहल्ले के आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

