बीकानेर के इस इलाके में अब इस समय पर आएगा पानी
बीकानेर। जय नारायण व्यास कॉलोनी पम्प हाउस में रखरखाव कार्य के चलते जलापूर्ति के समय में अस्थायी बदलाव किया गया है।
जलदाय विभाग के अनुसार व्यास कॉलोनी सेक्टर-1, सेक्टर-2, चाणक्य नगर, खींचड़ निवास वाली गली और आसपास के क्षेत्रों में 17 मई को शाम 4:30 बजे की बजाय अब सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक पानी की सप्लाई की जाएगी।
विभाग ने क्षेत्रवासियों से बदले हुए समय के अनुसार पानी संग्रह करने की अपील की है।

