बीकानेर पुलिस ने 4 फरार आरोपियों पर घोषित किया ₹5-5 हजार का इनाम, सूचना देने वाले को मिलेगा नकद पुरस्कार
Bikaner News

बीकानेर पुलिस ने 4 फरार आरोपियों पर घोषित किया ₹5-5 हजार का इनाम, सूचना देने वाले को मिलेगा नकद पुरस्कार

Jul 11, 2026

बीकानेर. जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने विभिन्न एनडीपीएस और अन्य मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे चार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी पर ₹5-5 हजार के नकद इनाम की घोषणा की है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी कराने या उनकी सही सूचना देने वाले व्यक्ति को निर्धारित नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

 

 

 

एसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, खाजूवाला थाना के वर्ष 2022 के एनडीपीएस एक्ट प्रकरण में वांछित मखन सिंह पुत्र हरजिन्द्र सिंह, निवासी सोहनगढ़ रतेवाला, जिला फिरोजपुर (पंजाब) पर ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया है।

 

 

 

 

इसी प्रकार बीछवाल थाना के वर्ष 2026 के एनडीपीएस एक्ट, राजस्थान कारागार (संशोधन) अधिनियम एवं बीएनएस के प्रकरण में फरार जोरासिंह पुत्र सुखदेव सिंह, निवासी जिला मोगा (पंजाब) तथा जसवीर उर्फ मोमी उर्फ बॉस पुत्र सतनाम सिंह, निवासी होशियारपुर (पंजाब) पर भी ₹5-5 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

 

 

 

वहीं पूगल थाना में वर्ष 2024 के एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित थानसिंह उर्फ खानूसिंह पुत्र डूंगर सिंह, निवासी बीठनोक, थाना कोलायत (बीकानेर) की गिरफ्तारी पर भी ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया है।

 

 

 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जो भी व्यक्ति इन आरोपियों को गिरफ्तार करवाएगा, बंदी बनाएगा अथवा उनकी गिरफ्तारी में सहायक सही एवं पुख्ता सूचना देगा, उसे घोषित नकद इनाम प्रदान किया जाएगा। इनाम वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय जिला पुलिस अधीक्षक का होगा।