हाईवे किनारे दुकान बनी निशाना, 2 लाख रुपये नकद लेकर फरार, CCTV में कैद हुई वारदात
Bikaner News

हाईवे किनारे दुकान बनी निशाना, 2 लाख रुपये नकद लेकर फरार, CCTV में कैद हुई वारदात

Jul 21, 2026

बीकानेर. बीकानेर जिले के सेरूणा गांव स्थित हाईवे रोड पर गणपति ट्रेडर्स दुकान में देर रात एक अज्ञात चोर घुस गया।

 

 

 

चोर ने दुकान के गल्ले में रखे करीब 2 लाख रुपये नकद निकाल लिए और अन्य सामान भी साथ ले गया। सुबह दुकान संचालक के पहुंचने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

 

 

 

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है।