‘अनंतरा 2026’ कला प्रदर्शनी का सफल समापन, युवा कलाकारों की प्रतिभा को मिला मंच
बीकानेर. राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर के चित्रकला विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय ‘अनंतरा 2026’ कला प्रदर्शनी का बुधवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रदर्शनी के अंतिम दिन विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार की गई उत्कृष्ट कलाकृतियों की सराहना की।
समापन समारोह में कार्यवाह प्राचार्य डॉ. सुमित्रा चारण, महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. इन्द्रसिंह राजपुरोहित, विपिन सर, चित्रकला विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र पाल मेघ, सीमा चारण एवं कविता मेघ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कला के महत्व और रचनात्मक अभिव्यक्ति की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। अतिथियों ने प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
चित्रकला विभाग की छात्र कला परिषद ने प्रदर्शनी को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी आगंतुकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रदर्शनी के सफल आयोजन में छात्र कला परिषद की अध्यक्ष दीक्षा जाखड़, संयोजक निखिल कंदारा, डिज़ाइन एवं मार्केटिंग मैनेजर दीपक कुमार कुमावत, फाइनेंस मैनेजर कुमकुम पंडित तथा वीडियोग्राफर प्रिंस बिश्नोई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

