गुरु रविदास जयंती के ‘समरसता संकल्प अभियान’ के लिए भाजपा शहर जिला बीकानेर की समिति घोषित
बीकानेर. संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समरसता संकल्प अभियान’ के सफल संचालन के लिए भाजपा शहर जिला बीकानेर की जिला समिति का गठन किया गया है।
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ द्वारा घोषित समिति में कोशल शर्मा को संयोजक तथा सुभाष वाल्मीकि को सह-संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा किशन चौधरी, सुनीता हटीला और रामचंद्र सोनी को समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।
जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने नवगठित समिति के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि समिति संत गुरु रविदास जी के समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत विभिन्न सामाजिक और संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक सामाजिक समरसता, सद्भाव और एकात्मता का संदेश पहुंचाया जाएगा।

