बीकानेर में ‘मां भगवती एनएक्स’ मोबाइल शोरूम का शुभारंभ, एक ही छत के नीचे मिलेंगे आधुनिक स्मार्टफोन और गैजेट्स
बीकानेर. शहर के मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार में बुधवार को एक नई शुरुआत हुई। गोकुल सर्किल, नत्थूसर गेट के बाहर स्थित ‘मां भगवती एनएक्स’ मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी तथा विशिष्ट अतिथि बीकानेर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरोहित ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने शोरूम में उपलब्ध नवीनतम स्मार्टफोन, स्मार्ट गैजेट्स, मोबाइल एक्सेसरीज़ एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के साथ बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना किसी भी व्यवसाय की सफलता का आधार होता है।
शोरूम संचालक भानुप्रताप आचार्य ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान करते हुए बताया कि ‘मां भगवती एनएक्स’ का उद्देश्य ग्राहकों को एक ही स्थान पर आधुनिक तकनीक से जुड़े उत्पाद प्रतिस्पर्धी कीमतों पर उपलब्ध कराना तथा विश्वसनीय बिक्री और बिक्री उपरांत सेवाएं प्रदान करना है।
समारोह में अश्विनी कुमार रंगा, गौरीशंकर आचार्य, दुर्गाशंकर आचार्य, किशोर पुरोहित सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, व्यापारी, परिजन और शुभचिंतक मौजूद रहे। अतिथियों ने नए शोरूम की सफलता की कामना करते हुए इसे बीकानेर के ग्राहकों के लिए आधुनिक तकनीक और बेहतर सेवाओं का नया केंद्र बताया।

