डायबिटीज, हाई बीपी और गंभीर फ्रैक्चर… पीबीएम के डॉक्टरों ने बचाई मरीज की जिंदगी
Bikaner News

डायबिटीज, हाई बीपी और गंभीर फ्रैक्चर… पीबीएम के डॉक्टरों ने बचाई मरीज की जिंदगी

Jul 22, 2026

 

बीकानेर. बीकानेर के पीबीएम राजकीय ट्रॉमा सेंटर में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे सड़क दुर्घटना के एक मरीज का सफल ऑपरेशन कर उसे नया जीवन दिया गया है।

 

 

 

ट्रॉमा सेंटर के निदेशक एवं वरिष्ठ आचार्य डॉ. बी.एल. खजोटिया ने बताया कि गंगाशहर निवासी 52 वर्षीय सुभाष चंद्र जैन सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में उनके बाएं पैर में कई जगह फ्रैक्चर हो गए। मरीज पहले से गंभीर मधुमेह (डायबिटीज), हाई ब्लड प्रेशर और हाईपरलिपिडिमिया से पीड़ित थे तथा इंसुलिन पर निर्भर थे। दुर्घटना के बाद मरीज मानसिक रूप से भी काफी निराश हो गए थे और उन्हें दोबारा पैरों पर खड़े होने की उम्मीद कम लग रही थी।

 

 

 

 

डॉ. खजोटिया ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद मरीज को ट्रॉमा सेंटर की आपातकालीन इकाई में भर्ती किया गया। एक्स-रे और एमआरआई सहित आवश्यक जांचों के साथ हृदय एवं मधुमेह विशेषज्ञों से परामर्श लेने के बाद चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया।

 

 

 

 

डॉ. बी.एल. खजोटिया के नेतृत्व में ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की नियमित फिजियोथेरेपी शुरू की गई। उपचार के मात्र सात दिन बाद ही मरीज वॉकर की सहायता से चलने लगे। चिकित्सकों के अनुसार मरीज की स्थिति अब स्थिर है और वह तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। पीबीएम ट्रॉमा सेंटर की इस सफलता को जटिल मामलों के प्रभावी उपचार का एक महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है।